फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: अयान मुखर्जी ने खोला ‘ब्रह्मास्त्र’ के पीछे की प्रेरणा का राज, कंटेंट ओरिजनल होने पर गर्व

Wed, 17 Aug 2022 01:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म के पीछे की अपनी प्रेरणा बता रहे हैं। इससे पहले भी मेकर्स फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता बरकरार रखने के लिए 'ब्रह्मास्त्र' के पीछे के विजन और उसकी शुरुआत की कहानी वीडियो के जरिए बता चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसर, मेकर्स की ओर से यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत रणबीर कपूर के वाइस ओवर से होती है, जो आलिया भट्ट को रोशनी के बारे में बता कर रहे हैं। इसके बाद अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' के लिए उन्हें कहां से प्रेरणा मिली, इसेके बारे में बताने की शुरुआत करते हैं। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में अयान बताते हैं कि ब्रह्मास्त्र का बीज उनके बचपन में बोया गया था।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी कहते हैं, 'ब्रह्मास्त्र का बीज मेरे बचपन में ही बोया गया था। मुझे भारतीय इतिहास से जुड़ी कहानियों से बचपन से ही लगाव था। मेरे पिता मुझे देवी देवताओं के बारे में बहुत सी बातें बताते थे और मैं घंटों इन कथाओं में डूबा रहता था।' इसके साथ ही अयान ने बताया कि 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हैरी पॉटर' उनकी पसंदीदा किताबें हैं। इसके साथ ही वह मार्वल की फिल्मों को देखने के बाद सोचते थे कि किस तरह से हॉलीवुड अपनी कहानियों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों के बीच लाकर ब्लॉक बस्टर बना रहा है। 

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र की शुरुआत उन्होंने जो सभी प्रेरणा उन्हें कहानियों, फिल्मों या किताबों से मिली थी उससे की। अयान कहते हैं कि उन्होंने एक ओरिजिनल प्रोडक्ट बनाया है, ब्रह्मास्त्र। जिसके बारे में बताते हुए उन्हें गर्व महसूस होता है। वीडियो के आखिर में सभी अस्त्रों वानरास्त्र, नंदी अस्त्र, प्रभास्त्र, जलास्त्र और पवनास्त्र को दिखाया जाता है। बता दें कि 9 सितंबर को 'ब्रह्मास्त्र' पांच भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय शामिल हैं। तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम को एस एस राजामौली फिल्म का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें