फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Day 4 BO Prediction: 'ब्रह्मास्त्र' की अग्निपरीक्षा आज, रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा सोमवार!

Mon, 12 Sep 2022 04:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है। जोरदार कमाई कर रही ये फिल्म न सिर्फ हिंदी में बल्कि विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'ब्रह्मास्त्र' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले दो दिन, यानी शुक्रवार और शनिवार को 'ब्रह्मास्त्र' ने इंडिया में 77 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला वहीं रविवार का आंकड़ा भी शानदार रहा है। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 45.66 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने साउथ की मूवीज को पछाड़ते हुए 225 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जितनी तेजी के साथ फिल्म के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द ब्लाकबस्टर साबित होने वाली है। बता दें कि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट होने के आसार  हैं। दरअसल लोगों के लिए सबसे बिजी दिन सोमवार होता है। लेकिन अगर इस दिन भी लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं तो ये मान लेना चाहिए मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को एडवांस बुकिंग में चार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी तक इसके 15 हजार से ज्यादा के टिक बिक चुके हैं। हालांकि, पहले दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन की एडवांस बुकिंग में भारी गिरावट दर्ज हुई है। ब्रह्मास्त्र यदि तीन दिन के मुकाबले 50 से 55 फीसदी बिजनेस करती है तो ये मंडे टेस्ट पास कर लेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की ये फिल्म साउथ में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं ब्रह्मास्त्र को प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में तीन दिन का समय लग गया है। फिर भी ये फिल्म शानदार कमाई की ओर अग्रसर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें