ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में इतना है स्क्रीन काउंट
मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दुनिया भर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। नागार्जुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन और विदेशों में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।' फिल्म को मिल रहे इतने बज के साथ निर्माता पूरी कोशिश कर रहे हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' दुनिया में कहीं भी, किसी के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो। आपको बता दें 'ब्रह्मास्त्र' पूरी दुनिया में इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। इससे पहले प्रशांतनील द्वारा निर्देशित और रॉकिंग स्टार यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ 2' को 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 'केजीएफ 2' मूल रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म थी, जो 'ब्रह्मास्त्र' को हिंदी भाषा में ऐसा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बनाती है।