अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय एक साथ नजर आने वाले हैं। खबरें थीं कि इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त कैमियो होगा। लेकिन अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में यह बात साफ कर दी कि फिल्म में दीपिका का कैमियो नहीं होगा। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में कुछ और कलाकार कैमियो करते नजर आएंगे।