ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र क्यों बनी बॉलीवुड की उम्मीद?
दरअसल, इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ लोगों के मन में बहुत गुस्सा है। लोग, बड़े दिग्गजों के साथ-साथ बड़े बजट की फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों के पुराने बयानों को सोशल मीडिया पर वायरल कर फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो रही हैं। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक लाख से ज्यादा सीट्स बुक हो गई है।