ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म के आठवें दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी होने की उम्मीद है। बता दें कि गुरुवार को हिंदी भाषा में फिल्म के 1,01,330 टिकट बिके थे जिससे 2.86 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं, तेलुगू भाषा में ब्रह्मास्त्र के 7648 टिकट बिके थे जिसकी कीमत 10.4 लाख रुपये थी। इसके अलावा 2.80 लाख रुपये के टिकट की तमिल भाषा में बिक्री हुई थी।