टीवी जगत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। वह अपने स्टाइल, लुक और कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। बंगाली ब्यूटी अलग-अलग आउटफिट में पोज देकर दिल लूटने में कामयाब रहती हैं। अभिनेत्री का सिंपल लुक भी काफी खूबसबरत लगता है। मौनी अपनी तस्वीरें और वीडियोज के जरिए फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। चाहे इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न हर लुक मौनी पर खूब जंचता है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।