फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: श्रीकृष्ण के रंग में रंगीं मौनी रॉय, 'वो किसना है' पर किए जबरदस्त डांस स्टेप, देखें वीडियो

Sat, 20 Aug 2022 07:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा चुका है लेकिन पूरे देश में अभी भी कान्हा की धूम देखने को मिल रही है। कहीं मटकी फोड़ी जा रही है तो कहीं पर शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस मौनी रॉय भी श्रीकृष्ण के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को 'वो किसना है' गाने पर शोख अंदाज में बड़े ही खूबसूरती से ग्रेसफुली डांस करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
'वो किसना है' गाने पर किए खूबसूरत डांस स्टेप
मौनी रॉय अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती, कमाल के ड्रेसिंग स्टाइल और शोख अंदाज से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा की है। जिसमें वह व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं और 'वो किसना है' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं। यूजर्स भी उनकी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
फैंस ने बरसाया प्यार
 मौनी रॉय की ये वीडियो देखने के बाद जन्नत जुबैर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- 'प्रिटी यू'। इसके अलावा एक प्रशंसक ने अपनी  प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है'। एक दूसरे फैन ने लिखा- मौनी आप सच में बहुत खूबसूरत हो। बाकी यूजर्स भी नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट के साथ दिल वाली इमोटिकॉन्स पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय, अयान मुखर्जी - फोटो : insta
ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी मौनी रॉय
बात करें वर्क फ्रंट की तो मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में मौनी नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाली हैं। मौनी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें