फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैड पिट को आई चंद्रयान-2 की याद, एस्ट्रोनॉट से पूछा- आपने विक्रम लैंडर को देखा क्या?

Tue, 17 Sep 2019 06:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : Nana Twitter
हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को भी भारत के चंद्रयान-2 मिशन की फ्रिक है। सोमवार को पिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट निक हेग से बात की। कॉल में पिट ने हेग से भारत के चंद्रयान-2 में मौजूद विक्रम लैंडर पर सवाल किया। उनके सवाल से साफ जाहिर है कि उन्हें भी भारत के मून मिशन की उतनी ही चिंता है।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रैड पिट - फोटो : social media

अपनी आने वाली फिल्म 'एड एस्ट्रा' के प्रमोशन के लिए किए गए कॉम में पिट ने हेग से पूछा कि क्या उन्होेंने चांद पर भारत के विक्रम लैंडर की असफल लैंडिंग देखी। इस सवाल के जवाब में हेग ने कहा- दुर्भाग्य से नहीं। पिट से पहले नासा भी भारत के इस मिशन की तारीफ कर चुका है। नासा ने कहा था, अंतरिक्ष कठिन है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौर मंडल का पता लगाने के लिए साथ काम करेंगे।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
विक्रम लैंडर - फोटो : isro
बता दें 47 दिनों की लंबी यात्रा के बाद शनिवार, 7 सितंबर 2019 को जब चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर था, तब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से उसका संपर्क टूट गया था। 

4 of 5
चंद्रयान-2 मिशन - फोटो : PTI
इसके बाद इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह सूचना दी गई कि "चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लोकेशन पता कर ली है, लेकिन उससे संपर्क अभी तक स्थापित नहीं किया जा सका है। विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने की सभी संभव कोशिशें जारी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brad pitt
बता दें, एक्टर ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म Ad Astra में एस्ट्रोनॉट का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें सौर मंडल पर खतरनाक मिशन के लिए भेज दिया जाता है। बता दें, NASA TV पर भी 20 मिनट लंबा ये कॉल टेलीकास्ट किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें