फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: 'बिग बॉस' में राखी से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड आदिल, सबके सामने इस अंदाज में किया प्रपोज

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत- आदिल दुर्रानी - फोटो : social media
ड्रामा क्वीन राखी सावंत एंटरटेनमेंट की फुल डोज देना बखूबी जानती हैं। इस समय वह 'बिग बॉस मराठी' में धमाल मचा रही हैं। इस शो में उनकी वाइल्ड कार्ड के तौर एंट्री हुई है और तब से वह घरवालों को तो जमकर परेशान कर ही रही हैं साथ ही फैंस का भी खूब मनोरंजन कर रही हैं। अब बिग बॉस हाउस में उनसे मिलने बॉयफ्रेंड आदिल पहुंचे।
 
विज्ञापन

2 of 4
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
भावुक हुईं राखी सावंत
बिग बॉस मराठी में इस समय फैमिली वीक चल रहा है, ऐसे में उन्हें सरप्राइज देने आदिल खान दुर्रानी शो में पहुंचे हैं। राखी इस बात से काफी मायूस थीं कि उनके परिवार से मिलने कोई नहीं आएगा। वह कहती हैं कि उन्हें पता था कि कोई नहीं आएगा। तभी अचानक आदिल दुर्रानी की एंट्री होती है। इस दौरान राखी के चेहरे पर खुशी और भावुक दोनों के भाव नजर आए। वह दौड़कर आदिल के गले लग जाती हैं।
 

Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत- आदिल दुर्रानी - फोटो : insta
घुटने पर बैठकर आदिल ने राखी को मराठी भाषा में किया प्रपोज
आदिल के आने के बाद राखी बेहद खुश दिखाई दीं, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई टीवी पर उनसे मिलने आ सकता है, ऐसे में आदिल का आना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा। इसके लिए वह बिग बॉस मराठी को धन्यवाद भी देती हैं। वहीं आदिल घुटनों के बल बैठकर मराठी भाषा में प्रपोज करते नजर आए जो राखी लिए एक और दूसरा सप्राइज रहा।
 

Bollywood: फिल्मों की शूटिंग से इस साल मध्य रेलवे ने की बंपर कमाई, निर्माताओं की पहली पसंद रही यह जगह

विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी और आदिल दुर्रानी पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं और आदिल भी राखी पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। राखी की जिंदगी भी अब आदिल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, यहां तक कि उन्होंने अपना ड्रेसिंग स्टाइल भी चेंज किया है।
 

Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें