फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Controversy: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग

Fri, 16 Dec 2022 11:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, वाणी कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल शुरू हो गया है। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ और तभी से विवादों में आ गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने का विरोध हो रहा है। ‘पठान’ पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं। लेकिन आज जिस रंग पर हंगामा हो रहा उसे पहले भी कई अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं और बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है। तो चलिए बातते हैं आपको बॉलीवुड और भगवा रंग के इस कनेक्शन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कॉकटेल फिल्म में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण का बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। गाने में दीपिका की शाहरुख खान के साथ केमिस्ट्री भी एकदम हॉट लग रही हैं, जिसे पसंद भी किया जा रहे है। लेकिन कुछ लोगों को दीपिका की बिकिनी का रंग पसंद नहीं आया और इसको लेकर बवाल शुरू हो गया। हालांकि इससे पहले भी दीपिका अपनी फिल्म 'कॉकटेल' में भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आई थीं। इस दौरान अभिनेत्री का सैफ अली खान के साथ एक कीसिंग सीन भी था। लेकिन तब इसे लेकर न कोई विवाद हुआ और न ही इतना हंगामा हुआ था। 

Usha Mangeshkar: गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान
विज्ञापन

3 of 5
वाणी कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' के गाने 'घुंघरू टूट गए' में वाणी कपूर भी भगवा रंग की ही बिकिनी में नजर आई थीं और अपने किलर मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अगर हम कुछ साल पहले जाएं तो कटरीना कैफ भी 'बार बार देखो' फिल्म के गाने 'आंखों को तेरी आदत है' में इसी रंग की बिकिनी में बीच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इश्क फरमाती नजर आई थीं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

Shirish Kunder: मुश्किल में फराह खान के पति शिरीष,CM योगी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
 

4 of 5
मुमताज, डिंपल कपाड़िया, जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
यहां तक तो बात हुई बिकिनी लुक की, लेकिन अब चलते हैं उस दौर में जब भगवा साड़ी में ही अभिनेत्रियां अपनी अदाओं से तहलका मचा देती थी। मुमताज से लेकर डिंपल कपाड़िया तक, काजोल से लेकर रवीना टंडन तक हर दौर में अभिनेत्रियों ने साड़ी पहन पर्दे पर जलवा बिखेरा है। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर..’ गाने में मुमताज का भगवा साड़ी पहनना और ‘जाने दो ना’ गाने में डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर के रोमांस के खूब चर्चे हुए थे। इन सबके बीच ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाने में जीनत अमान के बारिश में कातिलाना मूव्स को कोई कैसे भूल सकता है।

Kangana Ranaut: कंगना ने बयां किया बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक का दर्द, रूह कंपा देगी आपबीती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करते हैं माधुरी दीक्षित की, जिन्होंने 'धक-धक करने लगा' गाना पर अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया और आज भी 'धक-धक गर्ल' के नाम से ही जानी जाती हैं। इतनी बात हो ही रही है, तो कटरीना कैफ को भूल जाना नादानी होगी। 'दे दना दन' के गाने 'मेरे इतनी सी चाहत है' में झरने के नीचे अक्षय कुमार के साथ कटरीना की केमिस्ट्री लाजवाब थी, जिसे देख हर कोई उनके तारीफ करते नहीं थक रहा था। 'मैंने प्यार क्यों किया' में 'लगा प्रेम रोग' गाने में सुष्मिता का साड़ी स्टाइल हो या 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल का भगवा लहंगा, हर अंदाज में अभिनेत्रियों ने पर्दे पर धमाल मचाया है। वहीं, हाल ही में 'हाय हाय ये मजबूरी 2.0' गाने में भी अपने अतरंगी फेशन सेंस को लेकर जानी जाने वाले उर्फी जावेद भी भगवा साड़ी में कमाल की लगी थीं।  

Pathaan: ‘सबको पूजा करने का अधिकार लेकिन...’, शाहरुख-आमिर के पूजा करने पर क्या बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें