फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: क्या बायकॉट और कमाई में है कनेक्शन? इन छह फिल्मों के बंपर कलेक्शन से समझिए पूरा खेल

Tue, 07 Jun 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन फिल्मों का हो चुका है बायकॉट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा किसी भी फिल्म का बायकॉट करना नई बात नहीं है। कभी अपने टाइटल की वजह से तो कभी किसी सीन की वजह से, अक्सर बॉलीवुड की फिल्में लोगों के निशाने पर आती रहती हैं। बीते दिनों आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का भी बायकॉट किया गया। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने सड़क पर आमिर खान के पतले तक फूंक डाले। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या बायकॉट के बाद बॉलीवुड की हाई बजट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खराब हो जाता है? आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए ‘बायकॉट’ शब्द ‘प्रमोशन’ जैसा साबित हुआ। क्योंकि जब यह फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, तो इनकी कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
माय नेम इज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माय नेम इज खान
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘माय नेम इज खान’ की रिलीज से पहले एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुने जाने की बात कही थी। इस बयान के बाद शाहरुख खान विवादों में फंस गए थे और लोगों के निशाने पर उनकी फिल्म भी आ गई थी। देशभर में कई जगहों पर उनके पुतले जलाए गए। इसके बावजूद, फिल्म शानदार ओपनिंग के साथ रिलीज हुई। दुनिया भर में इस फिल्म ने लगभग 223 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 7
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके
लगभग 85 करोड़ के बजट में बनी आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ अपनी कहानी की वजह से विवादों में फंस गई थी। फिल्म पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। लेकिन, इसके बावजूद आमिर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 854 करोड़ तक पहुंच गया था।

4 of 7
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसके विरोध के लिए लोग सड़कों पर उतर गए थे। करणी सेना ने इस फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को नाक काट देने की धमकी भी मिली थी। हालांकि, तमाम परेशानियों के बीच जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो धमाल मचा दिया। फिल्म ने दुनिया भर में 570 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
 
विज्ञापन

5 of 7
गोलियों की रासलीला रामलीला - फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों का रास लीला राम लीला
निर्देशक संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ भी रिलीज से पहले विवादों में फंस गई थी। फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस भी दर्ज किया गया था। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई की।
विज्ञापन

6 of 7
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की फिल्में कलेक्शन के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं और उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की रिलीज से पहले भी खूब बवाल हुआ था। प्रदर्शकारियों ने दावा किया था कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। लेकिन ऐसा लगता है कि विरोध होने के बाद इस फिल्म की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई थी क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta
गंगूबाई काठियावाड़ी
इस लिस्ट में कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम भी शामिल है, जो कमाठीपुरा की सेक्स वर्कर ‘गंगूबाई’ की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट नजर आईं, जिनके काम को खूब पसंद किया गया। लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर #BoycottGangubaiKathiawadi ट्रेंड करने लगा था। लेकिन, बायकॉट के बाद जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने दुनिया में लगभग 200 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें