फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: किसी के लिए आमिर लीजेंड तो कोई ट्रोल्स पर भड़का, जानें LSC के समर्थन में आए कौन-कौन सितारे

Wed, 17 Aug 2022 07:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा का रिलीज होने के बाद से ही जबरदस्त तरीके से बायकॉट चल रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद कई जगहों पर इसका जमकर विरोध भी किया गया है। हिंदू संगठनों ने लाल सिंह चड्ढा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर खान के पुराने बयानों की वजह से भी लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट किया जा रहा है। विरोध की वजह से ही ये फिल्म छोटी बजट की फिल्मों से भी पिछड़ चुकी है। भारी विरोध के बीच कई फिल्मी सितारे और आमिर खान के परिवार के लोग भी अभिनेता के सपोर्ट में उतर आए हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपको उन्हीं  सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाल सिंह चड्ढा के समर्थन में उतरे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मोना सिंह-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मोना सिंह
लाल सिंह चड्ढा को लेकर चल रहे विवाद के बीच मोना सिंह आमिर खान के सपोर्ट में उतरीं। उन्होंने कहा था कि आमिर खान के साथ हो रहे ऐसे बर्ताव से वह काफी दुखी हैं। आमिर एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने पिछले 30 साल में लोगों का मनोरंजन किया है। मोना सिंह ने कहा कि इसे बायकॉट करने वाले एकदिन फिल्म को जरूर देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
ऋतिक रोशन- आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
बायकॉट की मार झेल रहे लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में ऋतिक रोशन भी उतरे। आमिर खान की फिल्म देखने के बाद ऋतिक ने इसको लेकर अपना रिव्यू दिया था। उन्होंने आमिर की फिल्म को शानदार बताया था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करना ऋतिक रोशन को भारी पड़ गया। जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए और उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को लेकर बायकॉट होने लगा।

4 of 7
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर
लाल सिंह चड्ढा के विरोध के बीच जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी आमिर खान के समर्थन में उतर आईं। उन्होंने कहा कि आमिर खान लीजेंड हैं, उनका बायकॉट करना आसान बात नहीं है। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि खान्स ने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन
इन सबके बीच मिलिंद सोमन भी आमिर खान के सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने ट्विटर पर लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करते हुए लिखा कि ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते हैं...
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
जब सभी लाल सिंह चड्ढा का समर्थन कर रहे थे, ऐसे में सुष्मिता सेन कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी आमिर खान का सपोर्ट किया। सुष्मिता सेन ने कहा- सभी की परफॉर्मेंस शानदार है...पूरी टीम को बधाई...लाल सिंह चड्ढा देखकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान का परिवार
जब सब आपके विरोध में हों और उस समय परिवार साथ दे तो उनके सहारे आगे का रास्ता आसान हो जाता है। यहां भी यही हुआ है, जब सभी लोग आमिर खान के विरोध में थे, तब उनकी बेटी इरा खान और भतीजी उनके सपोर्ट में उतरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें