फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: फिल्म की रिलीज से पहले बायकॉट ट्रेंड से डरे आमिर खान, कहा- मैं माफी मांगता हूं...

Wed, 10 Aug 2022 11:17 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट लाल सिंह चड्ढा...बायकॉट आमिर खान...बायकॉट बॉलीवुड...सोशल मीडिया पर चल रहे इन ट्रेंड्स से आमिर खान डर गए हैं। उनकी रातों की नींद उड़ गई है। जी हां, आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। अभिनेता ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उनकी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं। इतना ही नहीं आमिर खान ने यह भी बताया कि वह बीते 48 घंटों से सोए नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे खेद है....
दरअसल, हाल ही में आमिर खान से जब उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा।"
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मैं बहुत नर्वस हूं....
इतना ही नहीं आमिर ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें ‘लाल सिंह चड्ढा‘ की वजह से नींद नहीं आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आमिर ने कहा, ‘मैं लाल सिंह चड्ढा की वजह से बहुत नर्वस हूं। 48 घंटे बीत गए हैं मैं सो नहीं पाया हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा, मैं सो ही नहीं पा रहा। मेरे दिमाग में इस वक्त बहुत कुछ चल रहा है, इसलिए मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए किताबें पढ़ रहा हूं। इतना ही नहीं ऑनलाइन शतरंज भी खेल रहा हूं। अब मैं 11 अगस्त के बाद ही चैन से सो पाऊंगा।‘

विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

11 अगस्त के बाद ये काम करेंगे आमिर
वहीं जब आमिर खान से पूछा गया कि वह लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद क्या करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘11 अगस्त के बाद मैं चैन से सो पाऊंगा। हां, सच में मुझे लगता है कि फिल्म के रिलीज के बाद ही मैं और अद्वैत (निर्देशक) शांति से सो पाएंगे और जब हम उठेंगे तब दर्शक हमें बताएंगे कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं। जागेंगे और पता करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें