फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Films 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, सुपरस्टार भी नहीं बचा पाए अपना किला

Mon, 29 Aug 2022 11:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लाल सिहं चड्ढा, बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए साल 2022 किसी बुरे सपने जैसा रहा है। इस साल रिलीज हुई कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं। इन फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह कमजोर कंटेंट तो है ही साथ ही बहिष्कार की वजह से भी इनकी कमाई पर काफी बुरा असर पड़ा है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर बायकॉट का असर देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया ने दमदार एक्टिंग की थी। हांलाकि फिल्म सिनेमाघरों में लगने से पहले इसे बायकॉट करने की मांग होने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपोटिज्म की वजह से इस फिल्म को बायकॉट करने की बात कही जा रही थी। बॉक्स ऑफिस पर 129.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 8
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे
होली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे को बायकॉट झेलना पड़ा था। फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट बच्चन पांडे ट्रेंड करते देखा गया था। लोगों को फिल्म में पांडे सरनेम के गलत तरीके से चित्रण से आपत्ति थी। जिसके बाद से ट्विटर पर हैशटैग बायकॉट बच्चन पांडे ट्रेंड करने लगा था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म नाकाम साबित हुई थी। काफी संघर्ष के बाद बच्चन पांडे ने टिकट खिड़की पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

4 of 8
फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की एक और फिल्म का सोशल मीडिया पर बहिष्कार किया गया था। इस फिल्म का नाम सम्राट पृथ्वीराज था। हिंदू संगठनों ने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज का अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। चंद्र प्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 8
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को भी इस साल बायकॉट का सामना करना पडा था। संजय दत्त के लुक को लाल टीके से पूरा किया गया था और इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 42.48 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

6 of 8
रक्षा बंधन - फोटो : youtube
रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की यह इस साल की लगातार तीसरी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को लेकर भी कुछ लोगों के बायकॉट ट्रेंड चलाया था। फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों पर कुछ पुराने ट्वीट की वजह से लोग उनपर भड़क उठे थे और फिल्म के बहिष्कार की मांग करने लगे थे। वहीं, इसके प्रर्दशन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। रक्षाबंधन ने अब तक कुल 43.22 करोड़ की ही कमाई की है। 
विज्ञापन

7 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को इस साल  की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहा जा सकता है। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म पर बायकॉट का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। आमतौर पर आमिर की फिल्में 100 करोड़ का आसानी से बिजनेस कर लेती हैं। लेकिन लाल सिंह चड्ढा अब तक सिर्फ 56.83 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है। 
विज्ञापन

8 of 8
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाइगर
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी बायकॉट का सामना कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'लाइगर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की रिलीज से  पहले इसके भी बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। बता दें कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है। यह फिल्म अब तक केवल 36 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें