फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को खुलेआम लड़के ने दी धमकी, आई लव यू बोलो, नहीं तो नस काट लूंगा

Mon, 15 Apr 2019 11:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह अपने गानों के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में चल रही थीं। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकत की, जिसके बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियों अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का उनसे आई लव यू टू बोलने के लिए कहता और ऐसा न करने पर हाथ की नस काटने की धमकी देता है।
विज्ञापन

3 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
वीडियो में सपना चौधरी एक चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके पास खड़ा एक लड़का उनसे बोल रहा है- देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंगे। इस पर सपना कहती हैं- पागल हो क्या, ये सब मत करो। इसके आगे सपना कहती हैं- तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा बोलूंगी, चल काट। इसके बाद लड़का बोलता है- सोच लो बहुत खून निकलेगा फिर सपना कहती हैं कि सोच लिया चल काट।
 

4 of 6
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
इस वीडियो को सपना चौधरी के फैन क्लब इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल यह Tik Tok एप पर बनाया गया वीडियो है, जिसमें सपना मस्ती कर रही हैं। इस अकाउंट पर सपना के और भी कई सारे वीडियो हैं जिसमें वो फन करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sapna Chaudhary, Priyanka Gandhi and dev kumar deva - फोटो : amar ujala
बीते दिनों खबर आई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उनकी प्रियंका गांधी के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी। बाद में सपना ने मीडिया में आकर सफाई दी थी कि वो कांग्रेस में नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : ट्विटर
इसके बाद मनोज तिवारी के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल होंगी। इस पर सपना ने कहा था कि वो किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं। हालांकि खबर है कि सपना चौधरी का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और वह पीएम मोदी की महत्वकांक्षी मुहिम का प्रचार चुनाव में करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें