वीर
- फोटो : अमर उजाला
2010
वर्ष 2010 में एक बार फिर से इकलौते सलमान खान ही गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में मौजूद रहे। उनकी फिल्म 'वीर' इस मौके पर रिलीज हुई जिसमें सलमान के साथ जरीन खान, मिथुन चक्रवर्ती, सोहेल खान और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में रहे। यह फिल्म न तो समीक्षकों को पसंद आई और न ही दर्शकों को। फिल्म ने अपने पूरे कलेक्शन में लगभग 60 करोड़ रुपये ही जोड़े। इस फिल्म को वीकेंड के तीन दिन तो मिले ही थे, साथ ही मंगलवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी मिली। लेकिन, फिर भी फिल्म कामयाब न हो सकी।