फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'दायरा' और 'वाइब' से बेहतर प्रदर्शन कर रही हॉलीवुड की ये फिल्म, जानें मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 22 Sep 2026 08:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' कमाई के मामले में काफी बदतर स्थिति में आ गई है। जानिए आज मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
जहां एक तरफ फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रहीं हैं, वही दूसरी ओर 'दायरा' और 'वाइब' की कमाई लगातार गिरती जा रही है। इन दोनों फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन तो हॉलीवुड फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' कर रही है। जानिए इन फिल्मों का कलेक्शन। 
विज्ञापन

2 of 4
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी सांसें गिन रही 'दायरा'
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' रिलीज के बाद से ही काफी कम कमाई कर रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए केवल 5 ही दिन हुए हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमट गई है।
  • आज मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक महज 28 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.28 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'वाइब' - फोटो : सोशल मीडिया
'वाइब' की हालत भी खराब
कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा की अदाकारी वाली फिल्म 'वाइब' भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दम नहीं भर पा रही है। ये भी फिल्म दायरा के साथ ही रिलीज हुई थी और इसकी हालत भी वैसी ही है। आज फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 53 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 8.88 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स
दोनों फिल्मों से बेहतर कमा रही 'रेसिडेंट ईविल'
  • हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
  • हालांकि ये भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है, लेकिन 'दायरा' और 'वाइब' के मुकाबले इसका कलेक्शन बेहतर है।
  • आज अपने भी पांचवें दिन में इसने 72 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 11.47 करोड़ हो गया है।
  • देर रात तक इन फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग, रणदीप के लिए पत्नी लिन ने किया यह काम; देखें 15 तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें