एल 2 एम्पुरान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
'एल 2 एम्पुरान' की कमाई
वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो मंगलवार को अपनी छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले काफी कम रही। सोमवार को फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 79.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।