बीता शुक्रवार सभी सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहा है। दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ जहां छोटे पर्दे पर सबको गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा बड़े पर्दे के हीरो बन 'ज्विगाटो' लेकर आए, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय बाद रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। पिछले 10 दिन से लगी 'तू झूठी मैं मक्कार' अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...