फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Box Office: भोजपुरी सिनेमा उड़ा रहा गर्दा, इस साल रिलीज हुईं हिंदी फिल्में भी नहीं तोड़ पाईं रिकॉर्ड

Fri, 14 Oct 2022 04:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भोजपुरी - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही हैं। यूं तो यह इंडस्ट्री बहुत छोटी-सी सी, लेकिन इसकी फिल्में धमाल मचा रही हैं। इसका फैन बेस भी काफी व्यापक होते जा रहा है। कम बजट में बन रही यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं कुछ भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड को भी मात दे रही हैं। यहां देखिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट। 

विज्ञापन

2 of 7
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : सोशल मीडिया

ससुरा बड़ा पईसावाला
भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य कलाकार रानी चटर्जी और मनोज तिवारी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन

3 of 7
प्रतिज्ञा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिज्ञा
इस फिल्म को 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निराहुवा) और पवन सिंह पहली बार एक साथ नज़र आये थे, और लोगो को इनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रूपय की कमाई की थी।

4 of 7
गंगा देवी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगा 
यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ने काम किया है, अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में थे एक्टर और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी। उनके साथ फीमेल लीड रोल में एक्ट्रेस हेमा मालिनी और नगमा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 35 करोड़ रुपए कमाई की थी। 

विज्ञापन

5 of 7
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
बॉर्डर फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस देश भक्ति फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कुल उन्नीस करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन

6 of 7
निरहुआ हिंदुस्तानी
निरहुआ हिंदुस्तानी 
निरहुआ हिन्दुस्तानी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की 50वीं फिल्म थी और आम्रपाली दुबे की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी संतोष मिश्रा द्वारा लिखी और सतीश चंद जैन द्वारा निर्देशित की गई थी। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इन फिल्मों 35 करोड़ से लेकर 14 करोड़ रुपये तक की कमाई करने वाली इन फिल्मों ने साल 2022 में आईं बधाई दो (20.62 करोड़), झुंड (15.16 करोड़), राधे श्याम (19.30 करोड़), अटैक-पार्ट 1 (16.13 करोड़), जर्सी (19.68 करोड़), जयेशभाई जोरदार (15.59 करोड़), धाकड़ (2.58 करोड़), अनेक (8.15 करोड़), रॉकेट्री (26.05 करोड़), शाबाश मिथु (2.23 करोड़) और लाइगर (20.05 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें