'तुमको मेरी कसम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुमको मेरी कसम
'तुमको मेरी कसम' शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह, अदा शर्मा, एशा देओल, मेहरान माजदा, सुशांत सिंह और दुर्गेश कुमार जैसे कई कलाकार हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों पर फिल्म का जादू नहीं चला। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अब तक करोड़ रुपये तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। पहले दिन ही फिल्म की कमाई लाखों रुपये में सिमट गई थी। फिल्म ने पहले दिन महज 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन इसका कलेक्शन उछाल के साथ 26 लाख रुपये रहा। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 27 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन यह 14 लाख रुपये में सिमट गई। अब इसकी कुल कमाई 82 लाख रुपये हो चुकी है।