सिनेमाघरों में बीते हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने आगामी सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस गणित बिगाड़ कर रख दिया है। जहां आज सिनेमाघरों में नई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं, वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि 'पठान' की रफ्तार को रोक पाना बहुत ही मुश्किल साबित हो सकता है। 'पठान' के साथ अभी तक टकराने वाली फिल्मों का हाल अब बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो चला है। एक तरफ राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का पत्ता कट चुका है, तो दूसरी तरफ साउथ फिल्में की कमाई भी अब लाखों में सिमट चली है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी...