गुरुवार का दिन पूरे हफ्ते का सबेस सुस्त दिन माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों से लगी फिल्मों के कलेक्शन में इस दिन कमी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ हुआ। जहां 'पठान' के कारोबार के कमी देखी गई है, वहीं अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो गया है। गुरुवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिनों हुए फिल्मों को कारोबार के बारे में-