बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहरुख खान की 'पठान' और थलापति विजय की 'वारिसु' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कई रिकॉर्ड्स तोड़ने और नए मुकाम बनाने के बाद अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी 'पठान' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो चली है। वहीं दूसरी तरफ 'वारिसु' का भी कुछ ऐसा ही हाल है। तो चलिए जानते हैं 'पठान' और 'वारिसु' दोनों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।