सोमवार को लोग हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह यह देखने के लिए बेताब रहते हैं कि सिनेमाघरों में चल रही फिल्में वीकएंड के बाद मंडे टेस्ट में पास हो पाईं या नहीं। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', कमल हासन की 'विक्रम' आदि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं पिछले शुक्रवार, यानी 24 जून को, दो और ताजा रिलीज - वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत 'जग जुग जियो' और पंकज त्रिपाठी की 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' ने सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में कौन हुआ फेल और कौन हुआ पास....