बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अनुमान के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इतना ही नहीं उम्मीद के अनुसार इस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की कमाई में भारी गिरावट ला दी है। बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'अवतार 2' का जलवा रहा। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर 'अवतार 2' सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते काजोल और विशाल जेठवा की 'सलाम वेंकी' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को सभी फिल्मों का क्या हाल रहा।