सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सिंघम अगेन'
अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' के साथ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी ने रिलीज डे पर 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन कलेक्शन 35 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'सिंघम अगेन' का पहले वीकएंड का कुल कारोबार 121 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई ठीक ठाक ही रही है। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है।