फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayeshbhai Jordaar: क्या बॉलीवुड पर फिर हावी होगी साउथ की फिल्म, जानें कितनी कमाई करेगी रणवीर सिंह की मूवी?

Fri, 13 May 2022 12:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ चैप्टर 2, जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म '83' के फ्लॉप होने के साढ़े चार महीने बाद, रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार यानी 13 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होने वाली है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta

इस मुद्दे पर आधारित है फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बेटी के पिता का किरदार निभा रहे हैं जो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी का किरदार शालिनी पांडे निभा रही हैं। जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के घर वाले चाहते हैं कि शालिनी पांडे बेटा हो जन्म दें और इसलिए वह लिंग परीक्षण तक करवाते हैं, लेकिन पता चलता है कि इस बार भी उन्हें बेटी हाेने वाली है। 

विज्ञापन

3 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या केजीएफ2 के सामने टेकेगी घुटने?
सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रणबीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के सामने टिक पाएगी या फिर '83' की तरह साउथ की फिल्म के सामने घुटने टेक देगी?
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट के हिसाब से तकरीबन 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि बाद में वर्ड ऑफ माउथ के कारण इस फिल्म की कमाई में इजाफा होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें