फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते पड़ेगी बॉलीवुड में ‘Raid’, जानिए पहला वीकेंड कितना कमा पाएगी अजय देवगन की फिल्म

Sat, 17 Mar 2018 05:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सच्ची घटना पर आधारित अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म 'रेड 'इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले हफ्ते बंपर कलेक्शन करेगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया गया था। यही कारण है कि ट्रेड पंडित अब फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4

ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म ‘रेड’ में वो सारा मसाला है, जो दर्शक अजय देवगन की फिल्म में देखना चाहते हैं, इसलिए यह रिलीज होते ही बेहतरीन आंकड़े दर्ज करा सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह है। जिन लोगों को अजय देवगन की ‘दृश्यम’ पसंद आई थी, उन्हें यह फिल्म भी अच्छी लगेगी। इस फिल्म में दर्शकों को दमदार अदाकारी के साथ-साथ जबरदस्त कहानी भी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
‘रेड’ देशभर में 2000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। ट्रेड एक्सपर्ट अमूल विकास मोहन के मुताबिक अजय देवगन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरूआत मिलेगी। फिल्म पहले वीकेंड में 38-40 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी। अगर पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा छूती है तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि 'रेड' की कहानी 80 के दशक की है। यह एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। 981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में तब एक ऐसा छापा पड़ा था जिसकी देश भर में गूंज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और उनकी भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें