Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में अलग-अलग तरह की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'हनुमान अंश' से लेकर 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए इनका आज बुधवार का कलेक्शन।
थिएटर्स में इन दिनों कई नई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' जैसी फिल्में हाल ही में रिलीज हुई है। इसके बावजूद फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। जानिए इन सभी फिल्मों का आज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 6
दायरा फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
रेस में सबसे पीछे 'दायरा'
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' रिलीज के बाद से ही काफी कम कमाई कर रही है।
फिल्म को रिलीज हुए केवल 6 ही दिन हुए हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमट गई है।
आज बुधवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक महज 30 लाख की कमाई की है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.80 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
वाइब एक्स रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
‘वाइब’ की हालत भी खराब
कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में कम ही दर्शक मिल रहे हैं। आज बुधवार को इसने 60 लाख की कमाई की है। फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 10.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 6
रेसिडेंट ईविल
- फोटो : एक्स
दोनों फिल्मों से बेहतर कमा रही 'रेसिडेंट ईविल'
हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रेसिडेंट ईविल', ‘वाइब’ और 'दायरा' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
हालांकि ये भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
आज बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक 78 लाख की कमाई की है।
इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 13.03 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने आज 20वें दिन बुधवार को 1.18 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 220.88 करोड़ हो गया है।