बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में मुख्य मुकाबला ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमानियन’, ‘777 चार्ली’ और ‘जनहित में जारी’ के बीच रहा। उससे पहले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का कलेक्शन फिल्म ‘मेजर’ से ज्यादा रहा, लेकिन बजट की तुलना में फिल्म ‘मेजर’ मुनाफे में दिख रही है। इनके साथ रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘विक्रम’ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में डबल सेंचुरी मार चुकी है। घरेलू मैदान पर भी उसका दोहरा शतक तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को पूरा होता दिख रहा है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते पूरे हुए और इसके मेकर्स अब इसके 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने का इंतजार करने लगे हैं।