फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘वध 2’ या ‘मर्दानी 3’ किसे मिला रविवार का फायदा? तीसरे हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ का हुआ ये हाल

Mon, 09 Feb 2026 08:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जारी मुकाबले में रविवार को कौन-सी फिल्म पड़ी किस पर भारी और किसने मारी बाजी? यहां देखें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट… 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं अब रविवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा बीता?

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वध 2

  • संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ को क्रिटिक्स की लगातार सराहना मिल रही है।
  • फिल्म की कहानी और ट्विस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
  • बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 50 लाख रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
  • इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
  • अब रविवार को अपने तीसरे दिन भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
मर्दानी 3 - फोटो : X

मर्दानी 3

  • रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते 26.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब अपने दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
  • अब रविवार को अपने दसवें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • इससे दस दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपए हो गया है।

4 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स

बॉर्डर 2

  • सनी देओल की मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है।
  • फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को कई नई रिलीज फिल्मों से भी ज्यादा कमाई की है।
  • अपने 17वें दिन तीसरे रविवार को ‘बॉर्डर 2’ ने 6.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही 17 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 309.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

तीसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही ‘बॉर्डर 2’

  • बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और कमाई सिर्फ 70.15 करोड़ रुपए ही रह गई।
  • अब तीसरे हफ्ते भी फिल्म अच्छी रफ्तार से आगे पढ़ रही है। तीन दिनों में सिर्फ 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें