फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उजड़ा चमन' से वॉर तक, जानें फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sat, 02 Nov 2019 08:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघर में हर शुक्रवार कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। किसी फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है तो वहीं कुछ फिल्में गिने चुने दर्शकों के लिए भी तरसती नजर आती हैं। अब ऐसे में दर्शकों का प्यार तय होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं फिल्म उजड़ा चमन, सांड की आंख, मेड इन चाइना, हाउसफुल 4 और वॉर के कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
उजड़ा चमन
एक नवंबर को सनी सिंह, मानवी गगरू, अतुल कुमार, शारिब हाशमी, करिश्मा शर्मा और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म उजड़ा चमन रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि फिल्म आयुष्मान खुराना की 'बाला' के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी- भूमि और चंद्रो-प्रकाशी - फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख दिवाली के खास मौके यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक 12.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि फिल्म हरियाणा की शूटर दादियों पर आधारित है।

4 of 6
Made in China - फोटो : social media
मेड इन चाइना
राजकुमार राव, मौनी रॉय, बोमन ईरानी स्टारर फिल्म मेड इन चाइना 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक सिर्फ 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में राजकुमार राव एक गुजराती बिजनसमैन का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Housefull 4 - फोटो : social media
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सेनन और कीर्ति कुल्हारी स्टारर फिल्म  हाउसफुल 4 भी दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने अभी तक कुल 131.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
war film - फोटो : social media
वॉर
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही रिलीज के साथ 53.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 17 नए रिकॉर्ड्स बनाए। वहीं फिल्म अब तक 314.57 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

पढ़ें: न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में ये पाकिस्तानी पॉप सिंगर, पीएम मोदी को भी दे चुकी हैं धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें