फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने तोड़े साल 2018 में अबतक के सारे रिकॉर्ड, सिर्फ यह फिल्म है आगे

Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'सोनू के टीटू की स्वीटी' उन कम बजट की चुनिंदा फिल्मों में शामिल होने वाली है जो बिना किसी स्टार्स के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बेहद करीब है। 23 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। शायद यही वजह है कि 'परी' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीसरे हफ्ते के सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 88.58 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.27 करोड़, शनिवार को 4.12 करोड़, रविवार को 4.66 करोड़ और सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
कमाई के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, 'पद्मावत' के बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनकर उभरी है। बीते दिनों फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का डायरेक्शन 'प्यार का पंचनामा' वाले लव रंजन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा नुसरत भरूचा, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं। फिल्म में लव रंजन का वही पुराना वाला फंडा नजर आएगा, जहां लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें