फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday BO Report: राजकुमार राव की फिल्म के कलेक्शन में उछाल, बाकी फिल्मों को शनिवार को ये रहा हाल

Sun, 17 Jul 2022 01:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

टिकट खिड़की पर हिंदी सिनेमा के सितारे एक बार फिर अपनी चमक खोते नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार रिलीज हुई चारों हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हो चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
टिकट खिड़की पर हिंदी सिनेमा के सितारे एक बार फिर अपनी चमक खोते नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार रिलीज हुई चारों हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हो चुकी है। राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का कलेक्शन फिर भी शनिवार को थोड़ा बेहतर हुआ। लेकिन, ‘शाबाश मिथु’ के उबरने की अब कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘लड़की द ड्रैगन गर्ल’ और विक्रम भट्ट निर्देशित ‘जुदा होके भी’ का कलेक्शन इतना भी नहीं कि उसकी गिनती की जाए। उधर, तमिल में रिलीज हुई फिल्म ‘द वॉरियर’ ने गुरुवार को शानदार ओपनिंग के बाद शुक्रवार और शनिवार को भी अपना कलेक्शन बढ़िया रखा है। एमी विर्क की पंजाबी फिल्म ‘बाजरे दा सिट्टा’ की ओपनिंग भी औसत ही दिख रही है।
विज्ञापन

2 of 5
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘हिट द फर्स्ट केस’ का कलेक्शन सुधरा शुक्रवार को सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिलीज हुई राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का कलेक्शन शनिवार को करीब 45 फीसदी इजाफे के साथ 2.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दोपहर में इस बात की चर्चा उठी थी कि ये फिल्म शनिवार को शुक्रवार से दोगुना तक कारोबार कर सकती है लेकिन शाम और देर रात के शोज में लोगों के न आने से इस उम्मीद पर भी पानी फिर गया। फिल्म को छोटे शहरों में दर्शक तलाशने पड़ रहे हैं, मल्टीप्लेक्स में फिर भी सिनेमाहॉल में थोड़ी बहुत रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया
‘शाबाश मिथु’ का अब संभलना मुश्किल
हिंदी सिनेमा में क्रिकेट पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों का मन शनिवार को भी नहीं बदला। तापसी पन्नू की अरसे बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘शाबाश मिथु’ को देखने शनिवार को करीब करीब उतने ही दर्शक आए जितने शुक्रवार को आए थे। शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों ने फिल्म की हालत और खराब बताई है। फिल्म ने शुक्रवार को पूरे देश में सिर्फ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई रही करीब 55 लाख रुपये।

4 of 5
बाजरे दा सिट्टा - फोटो : सोशल मीडिया
‘बाजरे दा सिट्टा’ की औसत ओपनिंग
उधर, जस ग्रेवाल निर्देशित एमी विर्क की फिल्म ‘बाजरे दा सिट्टा’ के कलेक्शन में भी शनिवार को करीब 15 फीसदी का सुधार देखा गया। तानिया, सीमा कौशल और रुपिंदर रुपी की अहम भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को करीब 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने करीब 46 लाख रुपये का इजाफा अपने कलेक्शन में और किया है। हिंदी सिनेमा की दिग्गज म्यूजिक कंपनी रही टिप्स ने ये पंजाबी फिल्म बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द वॉरियर - फोटो : सोशल मीडिया
अव्वल नंबर रही ‘द वॉरियर’
बॉक्स ऑफिस पर ये हफ्ता तमिल फिल्म ‘द वॉरियर’ के नाम होता दिख रहा है। साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को तेलुगू में भी रिलीज किया गया है और ये फिल्म गुरुवार को ही सिनेमाघरों में पहुंच गई थी। रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली फिल्म ‘द वॉरियर’ का कलेक्शन शुक्रवार को करीब 3.65 करोड़ रुपये रहा। शनिवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपना कलेक्शन शुक्रवार से बेहतर करते हुए करीब चार करोड रुपये कमाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें