मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म मडगांव एक्सप्रेस भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.15 करोड़ रुपये हो गई है।