द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब
रविवार को नहीं चला जादू
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये से शुरुआत की। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि, रविवार को छुट्टी के बावजूद यह फिल्म उछाल दर्ज नहीं कर सकी। तीसरे दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 13.3 करोड़ रुपये हो गई है।