फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: फ्लॉप हुई 'सिकंदर', 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' का जलवा बरकरार

Tue, 08 Apr 2025 07:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Monday Box Office Collection Report: सोमवार के दिन कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि 'सिकंदर', 'एल 2 एम्पुरान' और 'छावा' की कमाई टिकट खिड़की पर कैसी रही?
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर, एल 2 एम्पुरान, छावा - फोटो : यूट्यूब, एक्स
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए एक और इम्तिहान लेकर आया। सलमान खान की 'सिकंदर' और मोहनलाल की 'एल 2 एम्पुरान' जैसी बड़ी फिल्में दर्शकों का भरोसा जीतने में नाकाम रही हैं, तो दूसरी ओर 'छावा' अपनी शानदार पारी को नए मुकाम तक ले जा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन के साथ इन फिल्मों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
Nitanshi Goel: 'लापता लेडीज ने जिंदगी बदल दी', नितांशी ने जताई किरण राव-आमिर खान के साथ फिर काम करने की इच्छा
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली सलमान की फिल्म
ईद के मौके पर धूम मचाने की उम्मीद के साथ रिलीज हुई 'सिकंदर' अब अपनी रफ्तार को संभालने की जद्दोजहद में लगी है। सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका कुल कारोबार अब 104.25 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से सलमान खान के फैंस को ब्लॉकबस्टर की आस थी, लेकिन 12वें दिन भी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। 
AR Rahman: रहमान ने राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के जरिए कैसे दिया आलोचकों को जवाब, जानिए क्यों हुए पहले ट्रोल
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' की बढ़ीं मुश्किलें
रविवार को चार करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई के बाद सोमवार को आई इस गिरावट ने फिल्म की मुश्किल खड़ी कर दी है। अब ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्म अपनी लागत के बराबर भी भारत में कलेक्शन नहीं कर सकेगी। कई सिनेमाघरों में इसके शो कम किए जा रहे हैं और सलमान की स्टार पावर भी इस बार जादू चलाने में असफल नजर आ रही है। 

4 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर 'एल 2 एम्पुरान'
मोहनलाल की 'एल 2 एम्पुरान' भी सोमवार को कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने एक करोड़ 56 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन अब 99.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी और इसे लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह था। रविवार को तीन करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन करने के बाद सोमवार को इसमें मामूली गिरावट देखी गई। विदेशी बाजारों में फिल्म को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन भारतीय दर्शकों, खासकर हिंदी पट्टी में, यह फिल्म अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' का जादू अब भी कायम
'छावा' बॉक्स ऑफिस अपनी अपना जादू कायम रखने पाने में कामयाब है। आठवें सोमवार को भी फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की, जो इस बात का सबूत है कि दर्शक इसे कितना प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 598.8 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें