सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' की बढ़ीं मुश्किलें
रविवार को चार करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई के बाद सोमवार को आई इस गिरावट ने फिल्म की मुश्किल खड़ी कर दी है। अब ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्म अपनी लागत के बराबर भी भारत में कलेक्शन नहीं कर सकेगी। कई सिनेमाघरों में इसके शो कम किए जा रहे हैं और सलमान की स्टार पावर भी इस बार जादू चलाने में असफल नजर आ रही है।