फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: सलार ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, डंकी समेत दूसरी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Sat, 23 Dec 2023 08:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलार, डंकी, एक्वामैन 2, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 के आखिरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर खूब रौनक देखने को मिल रही है। दिसंबर में अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो शानदार कलेक्शन कर रही हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म सलार ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार आगाज किया है। वहीं, शाहरुख खान की डंकी भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके अलावा एक्वामैन 2, सैम बहादुर और एनिमल भी थिएटर्स में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा।
Ayat Pre B'day Bash: अर्पिता खान-आयुष शर्मा की बेटी आयत के प्री-बर्थडे बैश में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार
प्रभास की सलार का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए पहले दिन दर्शक उमड़ पड़े। नतीजा यह रहा है कि फिल्म के कलेक्शन ने जवान को भी पीछे छोड़ दिया। पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
'डंकी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डंकी
शाहरुख खान की डंकी भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। सलार की रिलीज  से फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। पहले दिन फिल्म ने 29.2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 49.2 करोड़ हो गया है।

4 of 6
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज की वजह से इसे धीमी शुरुआत मिली है। पहले दिन फिल्म ने तीन करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 47 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल  कारोबार चार करोड़ 47 लाख हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई अब वक्त के साथ धीमी होती चली जा रही है। शुक्रवार को फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 532.44 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
सैम बहादुर
विक्की कौशल अभिनीत सैम बहादुर लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 22वें दिन एक करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 82.9 करोड़ हो गई है।
Mars Williams: सैक्सोफोनिस्ट मार्स विलियम्स का 68 की उम्र में निधन, न्यू वेव और जैज का प्रसार कर जीते थे दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें