स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में वीर पहाड़िया ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ने शुक्रवार को चार करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 104.3 करोड़ रुपये हो गया है। यह अक्षय कुमार की 17वीं फिल्म है जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई है।