फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' और 'ओम' की गिरी कमाई, 'गॉडजिला' की हालत बदतर; जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 25 Nov 2026 07:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
  • वहीं, धनुष की फिल्म 'ओम' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। 
  • जानिए तीनों फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में सजी हुई हैं। हालांकि सभी फिल्मों में 'रामायण' सबसे अच्छी कमाई कर रही है। धनुष की फिल्म 'ओम' की कमाई घटी है। वहीं 'गॉडजिला' के हालात बदतर होते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रामायण - फोटो : साभार@imdb
21वें दिन भी 'रामायण' का जलवा बरकरार
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, रिलीज के 21वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,755.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम ऑपरेशन मोल' ने कमाए इतने करोड़
धनुष की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। 'ओम' की कमाई में भी बीते दिनों के मुकाबले हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने छठे दिन 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 76 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 65.55 करोड़ रुपये हो गया है।  
विज्ञापन

4 of 4
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई में गिरावट
'गॉडजिला माइनस जीरो' भी सिनेमाघरों में अपना सफर जारी रखे हुए है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। फिल्म ने छठे दिन 30 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.02 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 4.20 करोड़ रुपये हो गया है।

NOTE: तीनों फिल्मों के अंतिम कलेक्शन के फाइनल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें