फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ के सामने डटकर खड़ी ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, तीसरे हफ्ते भी मजबूती से टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

Wed, 06 May 2026 08:08 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ की गूंज सुनाई दे रही है। जानिए उसके सामने ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और अन्य फिल्मों का हुआ क्या हाल…
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों लोगों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। इनमें बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘माइकल’ और ‘भूत बंगला’ में कौन पड़ा किस पर भारी?

विज्ञापन

2 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की बड़े बजट की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म के अब पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने पांचवें दिन मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 6
द डेविल वियर्स प्राडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द डेविल वियर्स प्राडा 2
‘राजा शिवाजी’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन अपने पहले मंगलवार को 1.39 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से कुल कलेक्शन पांच दिनों में 15.99 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

4 of 6
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

भूत बंगला
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने अपने 19वें दिन तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की। अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस कमबैक फिल्म का कुल कलेक्शन 146.50 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी छू लेगी।

विज्ञापन

5 of 6
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल
माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है और लोगों को प्रभावित कर रही है। अब अपने 12वें दिन दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ‘माइकल’ का कुल कलेक्शन 12 दिनों में 41.15 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने 50 दिन पूरे करने वाली है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अपने 48वें दिन भी 65 लाख रुपए जुटा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 48 दिनों में 1,139.67 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म अभी भी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें