फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती से आगे बढ़ रही ‘पति पत्नी और वो दो’, पांच दिनों में ही पस्त हुई ‘आखिरी सवाल’; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 20 May 2026 08:38 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन उपलब्ध है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में चल रही हैं। जानते हैं मंगलवार को किसने किया कैसा प्रदर्शन…

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। इनमें ‘पति पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘आखिरी सवाल’, ‘कृष्णावतारम’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ के सामने रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से खड़ी है। जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म का हुआ मंगल?

विज्ञापन

2 of 6
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अब पांचवें दिन मंगलवार को भी फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 24.26 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 6
आखिरी सवाल - फोटो : एक्स

आखिरी सवाल
‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ ही रिलीज हुई संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। अब फिल्म ने अपने पांचवें दिन मंगलवार को सिर्फ 23 लाख रुपए ही जुटा पाए। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 2.43 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

4 of 6
'करुप्पु' - फोटो : X

करुप्पु
हिंदी फिल्मों के बीच तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है। सूर्या की फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 12.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से पांच दिनों में ही तृषा और सूर्या की फिल्म का कलेक्शन 95.05 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कृष्णावतारम पार्ट 1
इन एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के बीच भगवान कृष्ण की रासलीला को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब 13वें दिन अपने दूसरे मंगलवार को भी 1.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म की कुल कमाई 13 दिनों में 22.67 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर ‘राजा शिवाजी’ अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को लगातार प्रभावित कर रही है और शानदार आंकड़े हासिल कर रही है। फिल्म ने अपने 19वें दिन तीसरे मंगलवार को भी 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं 19 दिनों में फिल्म अब तक कुल 87 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें