बॉक्स ऑफिस पर चल रहे कड़े मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कमाल कर दिखाया। फिल्म ने शुक्रवार को मिली ओपनिंग में करीब सौ फीसदी की छलांग लगाते हुए रविवार को अपने निर्माताओं को खुश कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Will Smith
- फोटो : twitter
वहीं, डिजनी की फिल्म अलादीन रविवार को भी अपने साथ रिलीज हुई दोनों फिल्मों पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड पर भारी रही है। विवेक ओबेरॉय, मनोज जोशी, जरीना वहाब और दर्शन कुमार स्टारर पीएम नरेंद्र मोदी को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का रविवार को जमकर फायदा मिला। फिल्म के प्रचार के लिए विवेक ओबेरॉय और फिल्म के निर्माता संदीप सिंह की मेहनत का भी असर दिख रहा है। फिल्म की रिलीज बार बार टलने औऱ फिल्म निर्माताओं के पास रिलीज के लिए ज्यादा बजट न होने से यह फिल्म पूरे देश में सिर्फ 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
India's Most Wanted
- फोटो : amar ujala mumbai
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दो करोड़ 88 लाख रुपये की कमाई की। ट्रेड विश्लेषक इसकी ओपनिंग डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास मानकर चल रहे थे, उस लिहाज से फिल्म ने उन्हें गलत साबित करते हुए अनुमानों से दूनी कमाई पहले दिन ही कर ली। फिल्म का कारोबार दूसरे दिन और बढ़ा और इसने शनिवार को तीन करोड़ 76 लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। रविवार को फिल्म को समीक्षकों से मिली तारीफ और फिल्म देखकर निकले लोगों से मिली वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का सहारा मिला।
4 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
लीजेंड स्टूडियोज की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को वितरक कुमार मंगत की कंपनी पैनोरामा स्टूडियोज ने पूरे देश में रिलीज किया है। फिल्म ने रविवार को अपने ओपनिंग डे से करीब करीब सौ फीसदी की छलांग लगाते हुए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की पहले तीन दिन की कमाई करीब 11 करोड़ रुपये हो चुकी है और फिल्म ने अपनी लागत औऱ प्रचार का खर्च इसी के साथ निकाल लिया है।
उधर, डिजनी की हॉलीवुड फिल्म अलादीन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमी हुई है। फिल्म ने रविवार को भी अच्छा कलेक्शन किया और नौ करोड़ 23 लाख रुपये कमाए। फिल्म अलादीन में लीड किरदार की डबिंग हिंदी में मशहूर गायक अरमान मलिक ने की है। रिलीज के पहले तीन दिन में साढ़े 18 करोड़ रुपये की कमाई करके अलादीन बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में नंबर वन बनी हुई है।