फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉब्स एंड शॉ ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई, एनसीआर के थिएटर्स ने कलेक्शन में मारी बाजी

Sun, 04 Aug 2019 08:41 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jason Statham, Idris Elba and Dwayne Johnson - फोटो : social media
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिल्ली-यूपी वितरण क्षेत्र ने मुंबई वितरण क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी फिल्मों के मामले में तो दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में हिंदी फिल्में पिछले कुछ साल से बेहतर कारोबार कर ही रही हैं, ये सिलसिला बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म हॉब्स एंड शॉन ने हॉलीवुड सिनेमा के लिए भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Khandaani Shafakhana - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफाखाना और ड्वेन जॉनसन व जैसन स्टैथम की फिल्म हॉब्स एंड शॉ दोनों का कलेक्शन शनिवार को उत्तर भारत में ही सबसे ज्यादा रहा। शुक्रवार को रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना ने शनिवार को कुल 76 लाख रुपये की कमाई की। इसमें से मुंबई सर्किट के सिनेमाघरों की हिस्सेदारी 17 लाख रुपये, दिल्ली यूपी के सिनेमाघरों की हिस्सेदारी 22 लाख रुपये और ईस्ट पंजाब के सिनेमाघरों की हिस्सेदारी 11 लाख रुपये रही। बाकी किसी भी फिल्म वितरण क्षेत्र में फिल्म दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। फिल्म का शनिवार का कुल कलेक्शन 76 लाख रुपये रहा। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स और शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हॉलीवुड फिल्म हॉब्स एंड शॉ ने रिलीज के दूसरे दिन भी अपना बढ़िया प्रदर्शन जारी रखा। शुक्रवार को 10 करोड़ 86 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ 46 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म ने जहां मुंबई सर्किट के सिनेमाघरों से दो करोड़ रुपये जुटाए वहीं दिल्ली यूपी सर्किट में इस कमाई दो करोड़ पांच लाख रुपये रही। ईस्ट पंजाब सर्किट में फिल्म ने शनिवार को सवा करोड़ रुपये कमाए।

4 of 5
Fast & Furious: Hobbs & Shaw - फोटो : social media
जिन अन्य वितरण क्षेत्रों में फिल्म हॉब्स एंड शॉ का कारोबार शनिवार को एक करोड़ रुपये के ऊपर रहा, उनमें से निजाम सर्किट (आंध्र प्रदेश) में इसने एक करोड़ 60 लाख रुपये, मैसूर सर्किट (कर्नाटक) में एक करोड़ 55 लाख रुपये और टीएनके सर्किट (तमिलनाडु और केरल) में इसने एक करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khandaani shafakhana - फोटो : social media
मुंबई वितरण क्षेत्र में फिल्मों का कारोबार पिछले पांच साल से लगातार नीचे जा रहा है। देश के जिन दो बड़े वितरण क्षेत्रों में फिल्मों का वार्षिक कारोबार लगातार बेहतर हो रहा है, वे हैं दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें