फिल्म पति पत्नी और वो की पहले वीकेंड की कमाई ने कार्तिक आर्यन को हिंदी सिनेमा के नए सितारे के तौर पर पूरी तरह स्थापित कर दिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों के बीच की कहानियों को लेकर आयुष्मान खुराना की बोई फसल काटने में अब वह भी साथ आ गए हैं। इस फिल्म ने कार्तिक के करियर की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले रविवार को 80 फीसदी से ज्यादा उछाल देखा गया।