दरअसल, फिल्म साउथ के कई मार्केट में रिलीज ही नहीं हुई जबकि देश के सभी इलाकों में होली के दिन दोपहर तक के शो पर त्योहार का असर दिखा। 'परी' भारत में कुल 1,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि ओवरसीज में यह 165 स्क्रीन पर रिलीज हुई। इस तरह 'परी' को वर्ल्डवाइड कुल 1,565 स्क्रीन मिले। अनुष्का की फीस निकाल दें तो फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ बताया जा रहा है।