फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वीकेंड के बाद पिछड़ी अनुष्का की 'परी', जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' होली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की है। फिल्म 'परी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म क्रिटिक्स से मिल रही तारीफ के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ने ठीक-ठाक शुरुआत की। सुपर नेचुरल थ्रिलर पर बनी ये हॉरर फिल्म अनुष्का की अबतक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक मानी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के तीन दिन के आकंड़ों को शेयर किया है। भारत में फिल्म ने पहले दिन 4.36 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.47 करोड़ और तीसरे दिन 5.17 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिन में 15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल, फिल्म साउथ के कई मार्केट में रिलीज ही नहीं हुई जबकि देश के सभी इलाकों में होली के दिन दोपहर तक के शो पर त्योहार का असर दिखा। 'परी' भारत में कुल 1,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि ओवरसीज में यह 165 स्क्रीन पर रिलीज हुई। इस तरह 'परी' को वर्ल्डवाइड कुल 1,565 स्क्रीन मिले। अनुष्का की फीस निकाल दें तो फिल्म का बजट लगभग 18  करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म को प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में अनुष्का के अलावा परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी और रजत कपूर ने भी बढ़िया काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें